Sunday, August 8, 2021

*गौमाता व भैंस में अंतर*

*गौमाता व भैंस में अंतर* 

*दोनों में अंतर :*

1. भैंस अपने बच्चे से पीठ फेर कर बैठती है चाहे उसके बच्चे को कुत्ते खां जायें वह नही बचायेगी, जबकि गाय के बच्चे के पास अनजान आदमी तो क्या शेर भी आ जाये तो जान दे देगी परन्तु जीते जी बच्चे पर आंच नही आने देगी। इसीलिए उसके दूध में स्नेह का गुण भरपूर होता है।

2. भैंस के दो बेटे बड़े होकर यानि  दो झोटे एक गांव में मिलकर नहीं रह सकते। आमना सामना होते ही एक दूसरे को मारेंगे, भाई भाई  का दुश्मन ! परन्तु  गाय के 10 साण्ड इकट्ठे रह सकते हैं, ये भाईचारे का प्रमाण है।

3. भैंस गन्दगी पसन्द है, कीचड़ में लथपथ रहेगी पर गाय अपने गोबर पर भी नहीं बैठेगी वह स्वच्छता प्रिय है।

4. भैंस को घर से 2 किमी दूर तालाब में छोड़कर आ जाओ वह घर नहीं आ सकती उसकी यादास्त जीरो है। गाय को घर से 5 किमी दूर छोड़ दो वह घर का रास्ता जानती है, आ जायेगी ! गाय के दूध में स्मृति तेज है।

5. दस भैंस बान्धकर 20 फुट दूर से उनके बच्चों को छोड़ दो, एक भी बच्चा अपनी मां को नही पहचान सकता जबकि गोशालाओं में दिन भर गाय व बच्चे अलग अलग शैड में रखते हैं, सायंकाल जब सबका मिलन होता है तो सभी बच्चे (हजारों की स॔ख्या में) अपनी अपनी मां को पहचान कर दूध पीते हैं, ये है गोदुग्ध की मेमरी।

6. जब भैंस का दूध निकालते हैं तो भैंस सारा दूध दे देती है परन्तु  गाय थोड़ा सा दूध ऊपर चढ़ा लेती है, और जब उसके बच्चे को छोड़ेंगे तो उस चढाये दूध को उतार देती है ! ये गुण माँ के हैं जो भैंस मे नही हैं।

7. गली में बच्चे खेल रहे हों और भैंस भागती आ जाये तो बच्चों पर पैर अवश्य रखेगी लेकिन गाय आ जाये तो कभी भी बच्चों पर पैर नही रखेगी।

8. भैंस धूप और गर्मी सहन नहीं कर सकती जबकि गाय मई जून में भी धूप में बैठ सकती है।

9. भैंस का दूध तामसिक होता है जबकि गाय का सात्विक ! भैंस का दूध आलस्य भरा होता  है, उसका बच्चा दिन भर ऐसे पड़ा रहेगा जैसेे अफीम या भांग खाकर पड़ा है, जब दूध निकालने का समय होगा तो मालिक उसे ठोकरें मारकर उठायेगा परन्तु गाय का बछड़ा इतना उछलेगा कि आप रस्सा खोल नही पायेंगे ठीक से।
*🙏जय गौमाता🙏🚩🚩*

Tuesday, June 15, 2021

Be Calm along with Intellugent

This article of Jeff Bezos
CEO of Amazon was published in Dainik Bhaskar of June 13, 2021 which says that it is difficult to be polite than to be intelligent.

Tuesday, June 1, 2021

एकांत में समय बिताकर विनम्रता हासिल की जा सकती है

दैनिक भास्कर के 31 मई 2021 के अंक में "उम्मीद के सात मिनट" कालम में रोबिन शर्मा का यह लेख मुझे अच्छा लगा जो बताता है कि जीवन मे विनम्र रहिये जो बड़प्पन की निशानी है, एकांत में वक्त बिताइए, अपना दिल खोलिये और अभ्यास करिये।

Wednesday, March 24, 2021

Rooftop use in Denmark

डेनमार्क की इस प्लांट की जानकारी जिसमे छत का बेहतरीन उपयोग स्कीईंग के लिए किया गया।

Jeene ki Raah

जीने की राह कालम में किसी की भावना को भांप कर बिना उसके कहे वह काम करके जिसे वह चाहता है उसको खुशी दे सकते है

Friday, February 12, 2021

माता पिता की तरंगें ग्रहण करती है संतान

दैनिक भास्कर के 11 फरवरी 2021 के अंक में यह लेख पड़ने और समझने वाला है।

Sunday, February 7, 2021

जीने की राह

प. विजय शंकर मेहता जी के द्वारा दैनिक भास्कर में रोजाना प्रकाशित होने वाले लेख में 06 फरवरी 2021 के इस लेख ने मेरा ध्यान आकर्षित किया जो कहता है कि आप किसी व्यक्ति का जीवन कैसे बदल सकते है। किसी व्यक्ति को यदि आप कुछ अच्छा (विचार) देते है तो उस व्यक्ति के जीवन मे क्या बदलाव आता है और उसका जीवन कैसे बदलता है।

Beautiful quote